फिरोजाबाद। गर्मी बढ़ने के साथ ही शीतल पेय की डिमांड बढ गई है। ऐसे में बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने कोकाकोला एजेंसी (थोक विक्रेता की दुकान) पर छापेमारी की। अवधि समाप्त होने वाले पेय पदार्थों को टीम ने नष्ट कराया। तीन नमूने भरकर जांच को भेजे।
कोटला रोड स्थित मां कालिया इंटरप्राइजेज पर खाद्य सुरक्षाधिकारी बीएस कुशवाह के नेतृत्व में छापेमारी की गई। एजेंसी पर 480 बोतल एक्सपायरी डेट की मिलीं। उन्हें टीम ने नष्ट कराया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी बीएस कुशवाह ने बताया कि अक्सर देखा गया है कि गर्मी का मौसम शुरू होते ही थोक विक्रेता पुराना स्टाक बाजार में खपाने का प्रयास करते हैं।
दुकानदार को प्रभोलन देकर स्टाक खपाने पर छूट दी जाती है। उन्होंने कहा कि दुकानदार बिक्री करने से अवधि देख लें। अन्यथा वह स्वयं जिम्मेदार होंगे। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।