फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वर फेल होने से रात तक अटका रहा शराब की दुकानों का आवंटन

विज्ञापन
server
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले की आबकारी दुकानों का आवंटन सर्वर फेल होने के कारण अटक गया। सैकड़ों ठेकेदार, विभाग के अफसर सर्वर के चालू होने का इंतजार करते रहे। लेकिन सर्वर देर शाम तक चालू नहीं हो सका।
विज्ञापन


जिले में आबकारी विभाग की ओर से 349 दुकानों स्थापित होनी हैं। इनमें 90 बीयर, 129 देशी शराब एवं 130 अंग्रेजी शराब की दुकानों के साथ दो मॉडल शाप शामिल हैं। इसके लिए करीब 1650 आवेदन विभाग को मिले थे। शासन की ओर से आनलाइन लाटरी प्रणाली लागू किए जाने के कारण इस बार पूरा काम सर्वर से होना था। गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार के बाहर पंडाल लगा था।

जिले के नोडल अधिकारी एवं प्रमुख सचिव जितेंद्र कुमार सिंह, आबकारी विभाग के उपायुक्त आनंद कुमार को विशेष तौर पर भेजा था। लेकिन दुकानों के आवंटन होने में सर्वर फेल होना बाधक बन गया। सुबह 11.40 बजे से फेल हुआ सर्वर शाम को आठ बजे तक चालू नहीं हो सका। कई ठेकेदारों ने कहा कि अब नौ मार्च को लाटरी करा ली जाए तो बेहतर रहेगा जबकि विभागीय अधिकारी रात्रि नौ बजे ही कराने की बात कहते रहे। अवनीश कुमार, प्रदीप कुमार एवं मोनू, वीरेश, दीपक व मुन्नेश का कहना था अफसर चहेते ठेकेदारों को लाभ दिलाने के उद्देश्य से ऐसा कर रहे हैं।
विज्ञापन


सर्वर के काम नहीं करने के कारण दुकानों का आवंटन नहीं हो सका। रात्रि नौ बजे का समय शासन से मिला है, जो दिक्कत है उसे दूर करने की बात कही है। सर्वर चालू होते ही आवंटन प्रारंभ कराएंगे।
विज्ञापन

फरीद अहमद, जिला आबकारी अधिकारी फिरोजाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें