फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिदेव मंदिर के पुजारी की हत्या का खुलासा, एक पकड़ा

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मांट (मथुरा)। मांट पुलिस ने शनिदेव मंदिर के पुजारी की हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने देवराह बाबा आश्रम के समीप से एक हत्यारोपी का दबोचा है। जबकि दूसरे हत्यारोपी की तलाश में पुलिस दबिशें दे रही है। नगला बैंसला के समीप बुर्जा आश्रम में ढाई महीने पूर्व एक एकड़ जमीन को लेकर सगे भाइयों ने पुजारी की गला रेतकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


थाना मांट के नगला बैंसला के समीप बुर्जा आश्रम में शनिदेव मंदिर के पुजारी रामदास महाराज की 27 नवंबर को गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। पुजारी की हत्या के मामले में प्रधान ने अज्ञात हत्यारोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मांट पुलिस हत्या के खुलासे में जुटी तो उसे सफलता मिल गई।

प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद शर्मा ने बताया कि बुर्जा आश्रम के समीप एक एकड़ जमीन का झगड़ा नगला बैंसला के सांवलिया का पुजारी से चल रहा था। सांवलिया के बेटे वीरेंद्र सिंह और गिरवर 27 नवंबर को रिश्तेदार की शादी में गए। देररात लौटकर आश्रम पर आए।
विज्ञापन


दोनों सगे भाइयों ने शनिदेव के पुजारी की गला रेतकर हत्या की और पुन: शादी में शामिल होने के लिए चले गए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दूसरे हत्यारोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें