फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यशोमति मैया से बोले नंदलाला...

विज्ञापन
यशोमति मैया से बोले नंद लाला.. - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा।
विज्ञापन

एटा महोत्सव मेें शुक्रवार रात को भजन गायिका कविता पौडवाल के भजनों ने सभी को भक्ति में सराबोर किया। इस दौरान गायिका कविता पौडवाल ने ऐसा समां बांधा, जिसमें बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक सभी रातभर झूमते रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम अमित किशोर, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह तंवर ने किया। कविता पौडवाल ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए। उन्होंने ‘तूने मुझे बुलाया शेरा वालिए.., आज तेरा जगराता माता.., यशोमति मैया से बोले नंद लाला..’ के साथ-साथ अपनी मां अनुराधा पौडवाल द्वारा प्रस्तुति किए गए छठ गीत बहंगी लचकत जाए से पूरा महफिल को भक्ति विभोर कर दिया।
विज्ञापन


कविता ने कार्यक्रम की शुरुआत जय माता दी के भजन के साथ की। भजनों को सुनकर लोग नृत्य करने को मजबूर हो गए। एसडीएम ब्रजेश कुमार सिंह, सीओ वरुण कुमार, रनवीर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. दिनेश वशिष्ठ, प्रेमपाल धनगर, पूर्व एमएलसी सुधाकर वर्मा समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन



कलर्स आफ इंडिया कार्यक्रम आज
एटा। प्रभारी अधिकारी प्रदर्शनी ने सूचित किया है कि राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी 2018 एटा महोत्सव के भव्य पंडाल में रविवार को कलर्स ऑफ इंडिया कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें