फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत देखने जंगल गए युवक की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। जुल्हैंदी सीमा के समीप मंगलवार देर शाम खेत देखने जंगल में गए गांव राल निवासी युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक गोली सीने से सटाकर मारी गई, जो आरपार हो गई। हत्या की वजह तो साफ नहीं हो सकी है, लेकिन मरने वाले के ससुर और साले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


कोतवाली वृंदावन के गांव राल निवासी महावीर (25) पुत्र प्रह्लाद खेती करते थे। मंगलवार देर शाम महावीर बाइक से जुल्हैंदी सीमा के समीप अपने खेत देखने गया था। यहां महावीर की सीने पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों को खबर मिली तो कोहराम मच गया। सभी खेतों पर पहुंच गए। आननफानन में उसे नयति हास्पिटल लेकर पहुंचे। यहां युवक को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

परिजन चीख-चीखकर मृतक के ससुर और साले पर हत्या का आरोप मढ़ रहे थे। बताया जाता है कि सात साल पहले महावीर का विवाह हुआ था। उसके बाद से ससुरालीजनों से विवाद चल रहा है। मृतक केे भाई रवि ने थाना फरह के गांव कुरकंदा निवासी मृतक के ससुर कमल सिंह और साले मुकेश के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसएसआई अवधेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है, आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें