फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की पांच वारदातें खुलीं पर बरामदगी महज 20 हजार की

विज्ञापन
UP Police - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एटा। स्वाट टीम और अवागढ़ पुलिस ने लूट की पांच घटनाओं का खुलासा महज बीस हजार रुपये की नकदी बरामद कर किया। यही नहीं पुलिस के खुलासे से खुश होकर अधिकारियों ने टीम को 20 हजार का ही इनाम दे दिया।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में रविवार को प्रेसवार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि अवागढ़ के वीरनगर रेलवे क्रॉसिंग समीप से स्वाट टीम और अवागढ़ पुलिस ने तीन लूट करने के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें छोटू उर्फ अमरपाल निवासी नगला रमी थाना एका फिरोजाबाद, भोला उर्फ अशोक निवासी जिरौली थाना निधौलीकलां और विजय उर्फ गिरीश निवासी सभापुर थाना निधौलीकलां शामिल हैं।

जिनके कब्जे से पुलिस ने एक सोने की अंगूठी और बीस हजार रुपये की नगदी , तमंचा, चाबी का गुच्छा बरामद किया है। इसके साथ ही पुलिस ने पकड़े गए तीन आरोपियों के सहारे ट्रक लूट सहित पांच घटनाओं का खुलासा किया है।
विज्ञापन


जिसमें 27 नवंबर को निधौलीकलां क्षेत्र में हुई लेखपाल से दो लाख रुपये की लूट, अवागढ़ जलेसर मार्ग पर दंपति से लूटपाट, 20 नवंबर को शहर के कचहरी रोड पर महिला से 55 हजार रुपये की लूट और 29 दिसंबर को मोहल्ला रेवाडी निवासी महिला से पर्स में रखी 12 हजार रुपये की नकदी लूटने के साथ ही पिलुआ क्षेत्र में लकड़ी से भरा ट्रक लूटने की घटना का पर्दाफाश किया है। लोगों का कहना है कि इतनी घटनाओं का खुलासा कर पुलिस ने महज बीस हजार रुपये की नकदी बरामद की जो लोगों के गले नहीं उतर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें