फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

650 बीघा चारागाह की जमीन कराई मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज/जैथरा। प्रशासन ने लगभग छह सौ बीघा चारागाह की जमीन पर खड़ी फसल पर ट्रैक्टर चलवा दिया। उधर, जैथरा में भी 40 बीघा से अधिक चारागाह को दबंगों के कब्जे से मुक्त कराया है।
विज्ञापन


शनिवार को उपजिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर तथा पुलिस उपाधीक्षक अजय भदौरिया के नेतृत्व में ग्राम पलरा, हिरदेपुर, अलीगंज बाहर चुगी, लड़सिया, नगला पड़ाव स्थित आदि गांवों में चारागाह की जमीनों पर अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई की। उपजिलाधिकारी ने उच्चाधिकारियों के आदेश पर खड़ी फसल पर ट्रैक्टर चला कर फसल को नष्ट कर दबंगों से चारागाह की जमीन को कब्जा मुक्त करा दिया। सुबह से चली कार्रवाई में करीब छह सौ बीघा से अधिक चारागाह की जमीन को मुक्त करा दिया।

उधर किसानों का कहना था कि यह जमीन उनके दादा को चालीस-पचास साल पहले पट्टे में मिली थी, तब से वे लगातार इस खेत पर काबिज थे तथा इसी खेती से काफी किसानों के घर का पालन पोषण हो रहा था और झटके में सारी जमीनों पर ट्रैक्टर चलवाकर फसल को तहस-नहस कर दिया। उधर जैथरा थाना क्षेत्र के गांव कोकरा तरनपुर, सादतनगर में करीब 25 और 15 बीघा जमीन खाली कराई।
विज्ञापन



- श्रावस्ती मॉडल के तहत हो रही कार्रवाई ::
जिले में अवैध कब्जा धारकाें के खिलाफ श्रावस्ती मॉडल के तहत कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी संयुक्त रुप से मौके पर पहुंच रहे हैं और दबंगों से जमीन को कब्जा मुक्त करा रहे हैं।


मारहरा और जलेसर में भी चल चुका है अभियान :
पिछले दिनों मारहरा, जलेसर और अवागढ़ में भी सैकड़ों बीघा चारागाह की जमीन को दबंगों से कब्जा मुक्त कराया जा चुका है। उल्लेखनीय है कि तहसील अधिकारियों ने अवैध कब्जा मुक्त कराए जाने के लिए रोस्टर निर्धारित कर लिया है। जिसके तहत संयुक्त रुप से कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें