फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल संग मथुरा आएंगे मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा आ रहे हैं। भाजपा सरकार बनने के बाद मथुरा में यह उनका 5वां दौरा होगा। हालांकि इस बार मुख्यमंत्री अकेले नहीं राज्यपाल राम नाईक के संग आ रहे हैं। यहां वेटरनेरी विवि में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
विज्ञापन


दो माह की प्रतीक्षा के बाद आखिरकार राजभवन की सहमति उपरांत मथुरा आने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हां कर दी है। 11 फरवरी को राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा आएंगे। यहां उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान में दीनदयाल की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। वर्ष 2001 में अस्तित्व में आए इस विवि में स्थापित होने जा रही यह एकमात्र प्रतिमा होगी। राजस्थान के कारीगरों द्वारा तैयार की गई इस प्रतिमा की स्थापना पर करीब 20 लाख रुपये खर्च हुए हैं।

प्रतिमा अनावरण से कुलपति प्रो. केएमएल पाठक की कोशिश मुख्यमंत्री का ध्यान विवि की ओर आकर्षित करना है। इस विवि की घोषणा तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की मौजूदगी में मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह ने दीनदयाल धाम में की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें