फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र और प्रदेश सरकार किसान विरोधी: जयंत

विज्ञापन
रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा। 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए रालोद ने कमर कस ली है। गांव-गांव और शहर की गलियों तक पहुंचकर कार्यकर्ता नए लोगों को रालोद से जोड़ें। रालोद की मजबूती के साथ ही किसानों की लड़ाई को बिगुल भी फूंकें। यह रणनीति बनाकर रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने स्पष्ट संदेश रालोद पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को दिया है।
विज्ञापन


हाईवे पर अवागढ़ फार्म हाउस पर कार्यकर्ता सम्मेलन में रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने संगठन की मजबूती का पाठ पढ़ाया और 2019 के लोकसभा चुनाव में अभी से जुटने का मंत्र दिया। जयंत ने केंद्र और प्रदेश की सरकार को किसान विरोधी करार देते हुए किसानों और जनता की समस्याओं के लिए सड़कों पर उतरकर आंदोलन का एलान भी कर डाला। जयंत ने 23 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह की जयंती पर संसद भवन पर श्रद्धांजलि सभा में पहुंचने की अपील की।

राजेंद्र सिंह सिकरवार, अनूप चौधरी, राजपाल भरंगर, बाबूलाल, योगेश नौहवार, रामवीर भरंगर, सुरेश भगत, रोहित प्रताप, डॉ. यूनिस कुरैशी, मुकेश, डॉ. अशोक अग्रवाल, कायम कुरैशी, संजू चौधरी, पार्षद माला माहौर, कुंवरचंद रावत मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कुंवर नरेंद्र सिंह ने की। संचालन उदयवीर मास्टर और धन्यवाद ताराचंद गोस्वामी ने किया।
विज्ञापन


नगला मोरा में पूर्व पीएम की मूर्ति का अनावरण
मथुरा। वृंदावन के नगला मोरा में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौ. चरण सिंह की मूर्ति का रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने अनावरण किया। यहां पर ग्रामीणों से रालोद से जुड़ने का आह्वान जयंत ने किया। बबलू चौधरी, गौरव मलिक, पवन चतुर्वेदी और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें