फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपूरक बजट से जिले में बढ़ी विकास की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अनुपूरक बजट से जहां गरीबों के आवासों का निर्माण तेजी से होगा वहीं गड्ढायुक्त सड़कों के सुधार का कार्यक्रम तेजी से गति पकड़ेगा। जिन विभागों को बजट नहीं मिला उन्हें बजट मिलने की उम्मीद बढ़ी है। विभागों ने शासन को डिमांड भेजने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विधानसभा के शीत कालीन सत्र में 11388 करोड़ के अनुपूरक बजट से विकास की एक नई उम्मीद जगी है। इस बजट से बिजली कार्यों में सुधार होगा इसके साथ सड़कों के खस्ताहाल को सुधारा जा सकेगा। शहर को मीठा पानी देने के लिए चलने वाली जेड़ाझाल परियोजना के लिए भी अनुपूरक बजट से धनराशि मिलने की उम्मीद है।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिले में दो हजार से अधिक गरीबों के आवास के निर्माण के लिए धनराशि मिलेगी। यदि बीते वर्ष के कार्यकाल की बात करे तो कई विभागों को इस दौरान बहुत अधिक धनराशि नहीं मिली। किसानों के कर्ज माफी पर ही बजट खर्च होता रहा।
विज्ञापन


डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ररवन मिशन के तहत चयनित गांवों को प्रकाश व्यवस्था से जगमगाने के लिए सौ करोड़ सौर ऊर्जा विभाग के लिए रखा है। इसके साथ ही अनुसूचित, अल्पंसख्यक, पिछड़ा वर्ग के साथ-साथ सामान्य वर्ग की गरीब बेटियों की शादी केे लिए भी अनुदान राशि आसानी से मिल सकेगी। इसके लिए बजट का प्रावधान अनुपूरक बजट में किया है। गांव में अंत्येष्टि स्थल के सुधार का कार्यक्रम एक बार फिर से शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें