फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से टैंपो चालक की मौत, सवारी घायल

विज्ञापन
एक्सीडेंट - फोटो : डेमो
विज्ञापन
फरह (मथुरा)। फरह के हाईवे पर महुअन टोल के समीप फतिहा कट पर मंगलवार सुबह ट्रक की टक्कर से टैंपो चालक की मौत हो गई। टैंपो सवार एक ग्रामीण घायल हो गया। वह सवारी लेकर आगरा जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


थाना सदर बाजार के गांव दामोदरपुरा निवासी जितेंद्र (25) पुत्र रामा मंगलवार सुबह टैंपो में सवारी लेकर आगरा के लिए निकला। थाना फरह के फतिहा कट के समीप पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें टैंपो चालक की मौके पर ही मौत हो गई और फरह निवासी बॉबी (46) घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दुर्घटना करने वाले ट्रक चालक को पकड़ लिया। मृतक के भाई भूरा ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, 21 नवंबर को थाना रिफाइनरी के गेट नंबर नौ पर ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हुए थाना बरसाना के गांव पेल्खू निवासी ज्ञासीराम (45) पुत्र काशीराम ने मंगलवार सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें