फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंका से आई युवती से गोस्वामी ने की छेड़छाड़

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। श्रीलंका से वृंदावन आई युवती से आश्रम के एक गोस्वामी ने छेड़छाड़ कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता की ओर से कोई शिकायत दर्ज न कराए जाने पर पुलिस ने आरोपी का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन


छह अक्तूबर को श्रीलंका के कोलंबो निवासी 25 वर्षीय युवती अपने पिता के साथ टूरिस्ट वीजा पर वृंदावन आई थी। पिता और बेटी स्थानीय कालीदह स्थित हरिदास गोशाला के आश्रम में ठहरे हुए थे। यहां झगड़े की सूचना पर पुलिस पहुंची और गुरुपत गोस्वामी को हिरासत में ले लिया।


कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि झगड़े की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस के सामने युवती ने आरोप लगाया था कि सोमवार सुबह जब वह आश्रम के बाथरूम में नहा रही थी, तभी आश्रम के गुरुपत गोस्वामी वहां आ गए। उन्होंने गलत नीयत से बाथरूम का दरवाजा खोलने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार वह बाथरूम से बाहर आई तो आरोपी ने युवती के साथ छेड़छाड़ की। पुलिस आरोपी को थाने ले आई। युवती की ओर से कोई शिकायती पत्र न दिए जाने के बाद पुलिस ने आरोपी गुरुपत गोस्वामी का शांति भंग की धाराओं में चालान कर मंगलवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें