फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसाले, रंग के 17 नमूने भरे, हड़कंप मचा

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। खाद्य विभाग की टीम ने सरायशाही में मसाला व्यवसायी के यहां छापा मारकर मिलावट में काम आने वाले रंग आदि के 17 नमूने भरे। टीम ने व्यवसायी की दुकान और घर में लगी चक्की को भी सील कर दिया। एक मजदूर को हिरासत में ले लिया है। टीम की इस कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


दो दिन पूर्व व्यापारियों एवं खाद्य विभाग के बीच हुए विवाद के बाद मंगलवार को खाद्य विभाग की टीम ने जोरदार पलटवार किया। सुबह एसडीएम डा. राजेंद्र पेंसिया के नेतृत्व में खाद्य औषधि अभिहित अधिकारी चंदन पांडेय , खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीरज पांडेय, ओपी सिंह, मुकेश कुमार, तहसीलदार देवेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह मलिक ने सरायशाही में बंशीधर जैन की चक्की पर कार्रवाई की। वहां मसाला पीसने का काम चल रहा था। टीम ने वहां काम कर रहे एक मजदूर को हिरासत में ले लिया। चक्की संचालक बंशीधर जैन मौके पर नहीं मिले।

अभिहित अधिकारी चंदन पांडेय ने बताया कि तलाशी में टीम ने हानिकारक लाल-पीला रंग, गोपालजी नाम के रैपर, नौसादर, हल्दी, धनिया व मिर्च आदि में मिलाए जाने वाला मिलावटी सामान बरामद किया है। इसके बाद टीम ने गोपाल नगर स्थित बंशीधर के मकान में चल रही चक्की पर पहुंचकर 17 नमूने भरे हैं। टीम ने चक्की एवं दुकान को सील कर दिया। बड़ी मात्रा में नकली सामान मिला है। नमूने जांच के लिए लैब भेजे जा रहे हैं। सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


चार दिन पूर्व हुआ था झगड़ा
कोसीकलां (मथुरा)। खाद्य विभाग की टीम ने चार दिन पूर्व 15 दिसंबर को भी इसी चक्की पर सुबह कार्रवाई की थी। उस दौरान टीम के अधिकारियों पर कर्मचारी से मारपीट करने का आरोप लगा था। जिसके बाद टीम बैकफुट पर आ गई थी। व्यापारियों ने भी हंगामा काटा था। उस दौरान टीम एवं व्यापारियों के बीच राजीनामा हो गया था लेकिन मंगलवार को खाद्य विभाग की टीम ने जोरदार तरीके से पूरी तैयारी एवं सुरक्षा के साथ छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें