फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को आधुनिक खेती के गुर सिखाएंगे विशेषज्ञ

विज्ञापन
Agriculture - फोटो : DEMO PHOTO
विज्ञापन
मथुरा। कृषि विशेषज्ञ जिले के किसानों को आधुनिक खेती व फसल को बेचने के उचित माध्यम बताएंगे। 23 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह के जन्म दिवस पर कृषि विभाग इसी उद्देश्य से कृषि मेला का आयोजन कर रहा है। मेला में सरसाें अनुसंधान केंद्र भरतपुर, बकरी अनुसंधान केंद्र फरह और वेटरनेरी विवि के विशेषज्ञ किसानों को जानकारी देंगे।
विज्ञापन


केंद्र सरकार 2022 तक किसानों की खेती व पशुपालन से आमदनी दो गुना करने के लिए प्रयास कर रही है। इसी के अनुपालन में कृषि विभाग 23 दिसंबर को किसान मेला आयोजित करने जा रहा है। उपकृषि निदेशक धुरेंद्र कुमार ने बताया कि मेला मेें किसानों को अनुदान पर स्प्रे मशीन सहित कृषि उपकरण दिए जाएगे।

साथ ही जैविक खेती, यौगिक खेती व कम लागत में बेहतर उपज लेने के तरीके बताएंगे। इसमें सरसों अनुसंधान केंद्र भरतपुर, केंद्रीय बकरी अनुसंधार मखदूम फरह व वेटरनेरी विश्वविद्यालय के पशु वैज्ञानिक तथा कृषि विज्ञान कें द्र के कृषि विशेषज्ञ जानकारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें