फिरोजाबाद। अपात्रों को पीएम आवास आवंटित करने आरोप में प्रधानों एवं सेकेट्री के खिलाफ हो रही एफआईआर के विरोध में प्रधान संघ ने आंदोलन शुरु कर दिया है। सोमवार को विकास भवन के बाहर प्रधान एवं सेक्रेटरी ने संयुक्त रूप से धरना प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधानों ने कहा कि एफआईआर वापस नहीं होने तक बेमियादी धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह ने कहा कि पीएम आवास 2011 की गणना के आधार पर दिए गए थे। उस समय से प्रधानों का लेनादेना नहीं है, फिर भी प्रधानों पर एफआईआर कराई गई। सुनील बघेल ने कहा कि ग्राम पंचायत स्वतंत्र है। अगर उसने खुली बैठक में किसी को पात्र ठहरा दिया तो यह माना जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सेक्रेटरी एवं प्रधानों के खिलाफ 16 एफआईआर हुई हैं। अगर प्रशासन सुनवाई नहीं करता है तो धरना प्रदर्शन चलता रहेगा। गांवों में जो भी कार्य चल रहे हैं, उन्हें रोक दिया जाएगा। सूरजपाल सिंह, जयसिंह, राजेश शर्मा, चंद्रशेखर, गोकुल कुशवाह, दगावीर, सतेंद्र ादव, सौरभ कुमार, रामवीर, हरेंद्र बघेल, सतीश शर्मा मौजूद रहे।