फिरोजाबाद। सपा के राष्ट्रीय महासचिव नरेश अग्रवाल ने कहा कि हमने पांच साल में जो किया था, भाजपा काम न कर सिर्फ बदलने की भावना से जांच करा रही है। सपा जीएसटी, नोटबंदी, महंगाई के मुद्दे को लेकर चुनाव लड़ रही है।
राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि साढ़े तीन साल में पेट्रोल, डीजल, गैस के दाम दोगुने हो गए हैं। हम जनता के बीच गए हैं, मुझे दिखाई दे रहा है कि जनता किस तरह नाराज है। ईवीएम में गड़बड़ी के संबंध में भाजपा द्वारा विपक्षी दलों द्वारा अफवाह उड़ाने के सवाल पर कहा कि भाजपा बैलेट पेपर से चुनाव कराने में क्यों डर रही है।
हम कह रहे हैं कि पूरे देश में एक बार बैलेट पेपर से चुनाव करा लो। जिस देश ने ईवीएम बनाई, उस देश में भी बैलेट पेपर से चुनाव हो रहा है। पूरा विपक्ष ईवीएम पर संदेह कर रहा है तो चुनाव आयोग को विपक्षी दलों की बात माननी चाहिए। इससे लगता है कि उन पर भी सरकार का दबाव है। भाजपा पूरी तरह सरकारी दम पर चुनाव लड़ रहे हैं। सरकार अधिकारियोें के मदद से चुनाव जीतना चाहते हैं।