फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह में सरकार ने पूरा किया वादा: प्रो. कठेरिया

विज्ञापन
पीएम मोदी
विज्ञापन
जलेसर। केंद्र में भाजपा सरकार बनते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकल्प लिया था कि भारत को मजबूत ही नहीं वरन विश्व में सबसे ताकतवर देश बनाना है। भारत तभी ताकतवर बनेगा जब देश का गरीब किसान मजदूर मजबूत बनेगा। किसानों की आय दो गुनी होगी और युवा रोजगार से जुडे़गा। भाजपा सरकार 2022 तक किसानोें की आय को दोगुनी करने पर कार्य और प्रयास कर रही है। वहीं प्रदेश में योगी की पहली सरकार ने मात्र तीन माह के कार्यकाल में चुनावों में किए वायदे को पूर्ण किए हैं। 36 हजार करोड़ रुपये किसानों का कर्जा माफ किया है। जनपद एटा में ही 63 हजार किसानों का योजना के अंतर्गत ऋण माफ किया गया है। यह बात अनुसूचित जाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया ने कृषि उत्पादन मंडी समति के मैदान में ऋण माफी योजना के तहत किसानों को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए कही।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डीएम अमित किशोर ने किसानों से आह्वान किया कि ऋण माफी योजना के तहत दूसरे शिविर में श्रेयस ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त के दो हजार किसानों का करीब 15 करोड़ रुपये के ऋण माफी पत्र दस हजार से लेकर एक लाख रुपये तक के सौंपे जा रहे हैं। इससे पहले छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान विधायक संजीव दिवाकर, पूर्व एमएलसी प्रत्येंद्र पाल सिंह, अवागढ़ चेयरमैन महेशपाल सिंह, सांसद प्रतिनिधि राजेश सरानी, नरेशपाल सिंह, पम्मी ठाकुर, केजी वार्ष्णेय, ठा. मानपाल सिंह, बीएल कुशवाह, धर्मपाल सिंह टुल्लन, राकेश गुप्ता, रामजीलाल राजपूत, दिनेश मित्तल, विकास मित्तल, सतेन्द्र सिंह जादोन, विशन वार्ष्णेय, कपिल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
-------------------
भाजपा नेता ने भेंट किया रामदरबार
जलेसर। मंडी समति परिसर में ऋण माफी योजना के तहत दो हजार किसानों को ऋण माफी पत्र सौंपने आए अनुसूचित जाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. रामशंकर कठेरिया को भाजपा नेता सरिता वाल्मीकि ने भगवान श्रीराम के परिवार की प्रतिमा को भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें