फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में हाईवे पर बंद हुए शराब और बीयर बार खुले

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोर्ट के आदेश के बाद हाईवे से सटे और नगरीय क्षेत्र में बंद हुए बीयर बारों के ताले मंगलवार से खुलना शुरू हो गए। हालांकि देसी और विदेशी शराब की दुकानों को दस अक्तूबर से खोला जा सकेगा। फिलहाल अनुज्ञापियों से शपथ पत्र लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


शासनादेश आते ही निकाय क्षेत्रों में संचालित बारों को खोलने की कवायद मंगलवार से शुरू हो गई। जानकारी के मुताबिक जिले के विभिन्न हिस्सों में कुल सात बार संचालित हैं। उनमें से अधिकांश बारों के ताले मंगलवार को खुल गए। शेष को भी जल्द खोला जा सकेगा।

वहीं हाईकोर्ट के आदेशों की जद में आईं देसी और विदेशी शराब की दुकानें जो कि स्थानांतरित नहीं हो सकी हैं, उनके ताले भी जल्द खुलवाए जाएंगे। वहीं स्थानांतरित दुकानों को भी पुरानी जगहों पर शिफ्ट किया जाएगा, लेकिन इससे देसी और विदेशी मदिरा की बिक्री के लिए अधिकृत अनुज्ञापियों को एक शपथ पत्र दाखिल कराना होगा।
विज्ञापन


शासनादेश के अनुसार दोबारा से बार और दुकान खोलने वाले अनुज्ञापियों क ो कोर्ट द्वारा भविष्य में दिए जाने वाले किसी भी निर्णय को मानने का शपथ पत्र भरना होगा। इसके बाद ही वह अपनी दुकानें खोल या फिर पुरानी जगह पर शिफ्ट कर सकते हैं। जिले में ऐसी दुकानों की संख्या लगभग 13 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें