फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलमेट बिना बाइक चलाएं तो पापा से बोलो कट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। बच्चों आप जानते हैं, सड़क हादसों में हर साल डेढ़ लाख मौतें हो जाती हैं। इसकी बड़ी वजह शराब पीकर वाहन चलाना और यातायात नियमों की अनदेखी है।
विज्ञापन


हेलमेट पहनकर बाइक चलाएं और नियमों कर पालन करें तो 40 फीसदी की जिंदगी बच सकती है। बच्चों यदि आपके पापा बिना हेलमेट वाहन चलाएं तो उनसे कट्टी कर लेना। आईएमए और न्यूरोट्रामा सोसाइटी आफ इंडिया ने बच्चों को यह सीख दी।

प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में जागरूकता संगोष्ठी में सोसाइटी सचिव डा. सुमित सिन्हा ने बताया कि सड़क दुर्घटना में हर रोज 16 बच्चों की जान चली जाती है। डा. आलोक मित्तल बोले, चौराहा पार करते वक्त जेब्रा लाइन का पालन करें। वाहन चलाते वक्त परिजनों को मोबाइल पर बात न करने दें और चार पहिया वाहन चलाते वक्त सीट बेल्ट बांधने को प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


डा. शिवानी चतुर्वेदी ने कहा कि जिनकी उम्र्र 18 साल से अधिक है और वाहन चलाते हैं, वह कभी रेस के चक्कर में न पड़ें। स्कूल निदेशक सुशील गुप्ता ने सभी को यातायात नियमों का पालन करने के लिए शपथ दिलाई। धन्यवाद ज्ञापित श्याम बंसल और संचालन रूपा बंसल ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें