फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन से लौट रहे छात्र की ट्रेन से गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
टाऊनशिप (मथुरा)। वृंदावन से अपने घर भिंड के अहरौली घाट लौट रहे एक छात्र की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। उसका शव सोमवार की रात थाना रिफाइनरी के गांव बाद के समीप रेलवे लाइन पर मिला। छात्र अपने मित्रों को बताकर 18 अगस्त को घर से वृंदावन के लिए निकला था जबकि परिजनों को इसकी कोई जानकारी नहीं दी थी। उधर, पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन



सोमवार की रात थाना रिफाइनरी के गांव बाद के समीप रेलवे लाइन पर शव मिलने की सूचना मिली। मृतक की शिनाख्त शुरुआत में नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मंगलवार को मृतक के भाई सुनील शर्मा ने परिजनों समेत मथुरा पहुंच कर उसकी पहचान की। पोस्टमार्टम के बाद शव को ले गए। भाई सुनील की माने तो उनका भाई शिवम पुत्र रामानंद निवासी मध्यप्रदेश के गांव अहरौली घाट बीकॉम कर रहा था। 18 अगस्त को घर से वृंदावन के लिए निकला था।


परिजनों को इसके बारे में नहीं बताया। शाम घर नहीं पहुंचा तो जानकारी करने पर दोस्तों ने वृंदावन जाना बताया। उसके मोबाइल पर फोन किया को स्विच ऑफ मिला। सोमवार की रात उन्हें भाई की ट्रेन से कटकर मरने की खबर मिली। यह खबर वृंदावन में रहने वाले एक जानकार ने दी। उसके बाद वह यहां आए तो पोस्टमार्टम गृह पर पहुंचकर उसकी शिनाख्त भाई के रूप में की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें