फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर लिपिक को बचाने में जुटे अफसर

विज्ञापन
Fraud
विज्ञापन
एटा।
विज्ञापन

नगर पालिका में नौकरी कर रहे हिस्ट्रीशीटर लिपिक को पालिका अधिकारी बचाने में जुटे हैं। डीएम के आदेश पर कराई गई जांच में आरोप साबित होने के बाद भी अब तक ईओ ने कार्रवाई नहीं की है। इसे लेकर एडीएम प्रशासन ने नगर पालिका ईओ को नोटिस जारी किया है। उधर, कार्रवाई को लेकर बरती जा रही अनदेखी की शिकायत जिले के नोडल अफसर और मानवाधिकार आयोग के सचिव से की गई है।

नगर पालिका में माली से लिपिक बनाए गए निरंकार सिंह यादव के खिलाफ शिकायत की डीएम ने जांच कराई थी। मामले में एडीएम वित्त एवं राजस्व महेश चंद्र शर्मा ने जांच करते हुए डीएम को रिपोर्ट सौंपी। इसमें पाया गया कि लिपिक का चयन माली और दफ्तरी पद पर किया गया था, लेकिन जांच में दोनों पत्रावली नहीं मिलीं। साथ ही लिपिक ने इंटरमीडिएट की फर्जी मार्कशीट लगाकर नियुक्ति पाई थी। जांच में सामने आया कि लिपिक ने पालिका की दो रसीद बुकों से प्राप्त राजस्व को भी कोष मेें जमा नहीं किया। साथ ही लिपिक का नाम पुलिस विभाग के
विज्ञापन

रजिस्टर नंबर आठ में हिस्ट्रीशीटर में अंकित मिला। मामले में डीएम ने 22 जुलाई को अधिशासी अधिकारी नगर पालिका संतराम सरोज को 15 दिन में लिपिक के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे लेकिन ईओ ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद एडीएम प्रशासन ने ईओ को नोटिस जारी कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना और उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


एडीएम प्रशासन ने ईओ से स्पष्टीकरण मांगते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। इसी क्रम में मामले को लेकर जिले के नोडल अधिकारी और राज्य मानवाधिकार आयोग के सचिव चंद्रकांत को भी शिकायत सौंपी गई है। सचिव ने डीएम को ईओ और लिपिक के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें