फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुफ्त यात्रा ने बढ़ा दी बहनों की मुसीबतें

विज्ञापन
बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र, भाइयों ने दिया वचन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा। रक्षाबंधन पर यूपी रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा का तोहफा बहनों को महंगा ही पड़ा। वोल्वो, शताब्दी और एसी बसों में पहले से ही सीटें बुकिंग हो चुकी थीं। इन बसों में खड़े होकर यात्रा करनी पड़ी। साधारण बसों में भी परिचालकों की मनमानी से बहनों को बैठने की जगह नहीं मिली। महिलाओं को सीट मिल गई तो परिचालकों ने बच्चों को नहीं बैठने दिया। और भी परेशानियां रहीं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन पर बहनों के लिए रोडवेज बसों में छह अगस्त की रात 12 बजे से चौबीस घंटे के लिए निशुल्क यात्रा कराने की घोषणा की थी। इस घोषणा को अमली जामा पहनाने में कुछ समस्याएं तो व्यावहारिक रहीं। छह और सात तारीख तक अधिकांश एसी, वोल्वो और शताब्दी बसों में सीटों की बुकिंग हो चुकी थी। इन बसों में यात्रा करने वाली सवारियों को खड़े होकर ही यात्रा करने की मजबूरी थी। वहीं अलीगढ़, हाथरस, एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद जैसे छोटे रूटों पर बसों की संख्या बेहद कम रही। महिलाओं को भगवान टाकीज, वाटर वर्क्स चौराहा, बिजलीघर बस स्टैंड पर घंटों तक बसों का इंतजार करते देखा गया। बसें पहुंची तो पूरी तरह से भरी हुई थीं। महिलाओं को खड़े होकर सफर करना पड़ा।

वहीं अधिकांश समस्याएं परिचालकों की मनमानी के चलते हुईं। महिलाओं को परिचालकों ने कहा कि जो पुुरुष सवारी पहले बस में सवार हुई हैं, उन्हें सीट मिलेगी। शिकोहाबाद डिपो की एक बस में महिला यात्रियों से टिकट भी वसूली गई। एआरएम मोहनलाल ने बताया कि बसों की संख्या कम नहीं थी। हजारों महिलाओं ने निशुल्क यात्रा की है। जहां तक एसी बसों में बुकिंग का सवाल है तो उस दिन महिलाओं के लिए बुक की गईं सीटों का किराया भी वापस किया जाएगा।
विज्ञापन


पैसेंजर ट्रेनों में रही खासी भीड़
आगरा से मथुरा, फिरोजाबाद, इटावा, भरतपुर, दिल्ली जाने वाली पैसेंजर गाड़ियों में भी खासी भीड़ रहीं। इन गाड़ियों में मारामारी के हालात रहे। आगरा कैंट स्टेशन, फोर्ट और राजा की मंडी स्टेशनों पर भी यात्रियों ने घंटों तक ट्रेनों का इंतजार किया। कई ट्रेन घंटों की देरी से चल रही थीं। उधर, जीआरपी और आरपीएफ ने स्टेशनों पर त्योहार के कारण चेकिंग अभियान भी चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें