फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक, जसराना और टूंडला में कटी चोटी

विज्ञापन
choti - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद/जसराना/एका/टूंडला। जिले में चोटी रविवार को एका, जसराना क्षेत्र में दो महिलाओं की चोटी कट गई। वहीं, टूंडला में एक किशोरी की चोटी कट गई। कलक्ट्रेट के एक लिपिक का परिवार चोटी कटने के डर से देररात ही तक घर के बाहर ही बैठा रहा। लिपिक के समझाने पर सभी परिजन मानें। उधर, पुलिस ने चोटी कटने के मामले को कोरी अफवाह बताया है। हर घटनाक्रम पर पुलिस खुद पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


एका क्षेत्र के ग्राम आपुर निवासी फातिमा बेगम (23) पत्नी भिखारीलाल की चोटी कट गई। भिखारीलाल ने बताया कि उसकी पत्नी शनिवार की रात नौ बजे चिल्लाने लगी। उसका कहना था कि उसे किसी ने थप्पड़ मारा। इससे वह अचेत हो गई पास में बाल कटे पड़े थे। महिला को वह उपचार को कसबा एका लाए। उधर, एसओ एका विजय गौतम मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मामले की पड़ताल के बाद बताया कि यह कोरी अफवाह है।

जसराना में पाठकपुरा में होरीलाल का पूरा परिवार शनिवार की रात में सोया था। अचानक रात 12 बजे उसकी पत्नी अनीता का कहना है कि उसकी चारपाई के पास कोई आया और उसके बाल काट लिया। अनीता के देवर नीरज चौहान ने बताया कि कमरे में कटे बाल जीने में पडे़ हुए थे। बाल कटने के बाद दो घंटे तक अनीता बेहोश रहीं। सीओ जसराना संजय रेड्डी ने कहा कि चोटी कटने की अफवाह फैल रही है। लोग खुद ही चोटी कटने का प्रचार कर रहे हैं। उधर, कलक्ट्रेट में तैनात लिपिक संतोष कुमार शनिवार देररात अपने घर सरजीवन नगर सैलई पहुंचे तो देखा परिवार के सदस्य घर के बाहर ही बैठे हुए थे। उन्होंने कलक्ट्रेट के लिपिक श्यामवीर के घर चोटी कटने की घटना की जानकारी दी थी। लिपिक ने परिजनों को समझाया तभी वह मानें।
विज्ञापन


भीमनगर में एक ही महिला की चोटी कटने की अफवाह फैल गई। वहीं, टूंडला में नगला केशो में ज्ञानीराम की 12 वर्षीय पुत्री रूबी रात में सही सलामत सोई थी। सुबह जब वह सोकर उठी तो उसके कुछ चोटी कटी हुई मिली। इससे वह घबरा गई। वहीं, परिवारीजनों ने उसे ढांढस बंधाया। उधर, चोटी कटने की सूचना पर लोग अपने दरवाजों पर हल्दी के थापे लगाना शुरू कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें