फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद खाते का पांच लाख का दिया चेक

विज्ञापन
बैंकों के ड्राप बॉक्स में अब चेक भी सेफ नहीं
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

नौकरी लगवाने के नाम पर लिए गए धन को वापस करने के लिए आरोपी ने बंद खाते का चेक दे दिया। पीड़ित ने मामला न्यायालय में दायर कर दिया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
गजेद्र सिंह पुत्र पुरुषोत्तम सिंह निवासी ज्वालापुरी को सूरज मल अंबेडकर पुत्र जियुटराम निवासी मनिकापुर कोटे करंडा गाजीपुर मिला। उसने अपने को एसएू अंबेडकर डेवलपर्स एंड कंट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड दिल्ली, एसएम हाउस कीपिंग एंड फ्रूडस इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड दिल्ली का मालिक बताया। उसने भारत इलेक्ट्रानिक लिमिटेड गाजियाबाद में चीफ सुपरवाइजर के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर 28 मार्च 2016 को पांच लाख रुपये ले लिए, लेकिन नौकरी नहीं लगवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गजेंद्र ने जब अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने दो सितंबर 2016 को एचडीएफसी बैक नैनीताल रोड उत्तराखंड का पांच लाख रुपये का चेक भेज दिया। जब इस चेक को बैंक में लगाया तो एकाउंट बंद होने का बीमा लगाकर चेक वापस कर दिया। तीन बार चेक लगाया गया। तीनों बार बैक से इसी तरह का मीमो दिया गया। इसके बाद उसने नकद धनराशि की मांग की तो यह धनराशि वापस नहीं की गई। पीड़ित ने पुलिस से मामले की शिकायत की, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय ने पुलिस को मामला दर्ज कर मामले की जांच करने के आदेश दिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें