फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में हाथी की लीद से बनेगा कंपोस्ट खाद

विज्ञापन
elephent - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
मथुरा। वन विभाग हाथी की लीद से कंपोस्ट खाद तैयार कराने की योजना पर काम कर रहा है। इसके लिए कोलकाता की एक कंपनी से हाथी संरक्षण केंद्र पर परीक्षण कराया जा रहा है।
विज्ञापन


इसके दो चरण पूरे हो चुके है। प्रयोग सफल रहा तो विभाग के पौधों को सहेजने का संकट कुछ हद तक दूर हो जाएगा। वन विभाग हर साल लाखों पौधे लगाता है। इन पौधों की ग्रोथ करने के लिये विभाग खाद (सॉल्यूशन) खरीदता है।

अब इसके लिए विभाग हाथी संरक्षण केंद्र में पल रहे हाथियों की लीद से खाद तैयार करने की योजना पर काम कर रहा है। इसके लिए कोलकाता की मैपल कंपनी के अफसर हाथी संरक्षण केंद्र पर परीक्षण कर रहे हैं। इसमें एक गढ्ढा खोदकर हाथी की लीद और कुछ सॉल्यूशन डालकर प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन


कंपनी के नॉर्थ इंडिया प्रभारी आरके शर्मा ने बताया कि अभी इस कार्य पर प्रयोग चल रहा है। टीम दो बार संरक्षण केंद्र पर आ चुकी है। ये प्रक्रिया अभी जारी है। उधर, सामाजिकी वन प्रभागीय निदेशक मनीष मित्तल ने बताया प्रयोग सफल हुआ तो कंपोस्ट के रूप में एक बेहतर विकल्प मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें