फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2014 बैच के छात्र भी संदेह के घेरे में

Tue, 03 Feb 2015 01:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के चर्चित व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) घोटाला प्रकरण में एसएन मेडिकल कालेज के इस सत्र के छात्र भी संदेह के घेरे में आ गए हैं। सीबीआई एक बार फिर कालेज पहुंची। टीम ने बैच 2014-15 के छात्रों के रिकार्ड के फोटो शूट कराए।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में मेडिकल प्रवेश परीक्षा में डमी छात्राें के जरिए परीक्षा उत्तीर्ण करने के खुलासे के बाद सीबीआई जांच में लगी है। प्रदेश के सभी मेडिकल कालेज समेत आगरा में भी मेडिकल छात्राें के रिकार्ड खंगाले जा रहे हैं। यहां के दो छात्राें की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। वहीं, दो को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। कालेज के सत्र 2000 से 2013 तक के सभी छात्रों के रिकार्ड सीबीआई प्राप्त कर चुकी है। सोमवार को टीम ने 2014-15 के छात्रों के रिकार्ड के फोटो शूट किए। प्राचार्य डा. अजय अग्रवाल ने बताया कि टीम को इस सत्र के छात्राें का विवरण भी उपलब्ध कराया गया है।
बायोमेट्रिक अटेंडेंस में देरी
कालेज में अटेंडेंस के लिए बायोमेट्रिक मशीन लगाने का कार्य लटक गया है। प्राचार्य कार्यालय में सिस्टम जरूर लगा है, लेकिन ओपीडी, वार्डों में मशीन नहीं लग सकी है, जबकि 15 जनवरी तक यह कार्य पूरा होना था। प्राचार्य ने बताया कि सिस्टम लगाने का कार्य जारी है, जल्द पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

मनोरोग विभाग में चोरी
मनोरोग विभाग में एक बार फिर चोरी हुई। एक कंप्यूटर, टेलीविजन और अन्य उपकरण चोरी हो गए। प्राचार्य ने रात में चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। तीन महीने पहले भी यहां से उपकरण चोरी हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें