फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बिना मान्यता के संचालित हो रहे 200 से अधिक स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शासन की सख्ती के बाद भी जिले में बिना मान्यता के संचालित होने वाले स्कूलों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिले में 200 से अधिक स्कूल बिना मान्यता के संचालित हो रहे हैं। बीएसए ने खंड शिक्षाधिकारियों को इस संबंध में नोटिस जारी कर शीघ्र कार्रवाई करते हुए सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में गली कूंचों में खुलेआम बिना मान्यता के स्कूलों का संचालन हो रहा है। शासन ने 15 दिन पहले बिना मान्यता के संचालित स्कूलों को बंद कराने के निर्देश दिए थे। बीएसए ने भी खंड शिक्षाधिकारियों को पत्र जारी कर बिना मान्यता के संचालित स्कूलों की सूची तैयार कर उपलब्ध कराने और कार्रवाई के निर्देश दिए थे। लेकिन इसके बाद भी खंड शिक्षाधिकारियों ने बिना मान्यता के संचालित स्कूलों पर न तो कोई कार्रवाई की और न ही सूची बीएसए को उपलब्ध कराई। शासन की नाराजगी के बाद बीएसए कमल सिंह ने खंड शिक्षाधिकारियों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के अंदर बिना मान्यता के संचालित स्कूलों पर कार्रवाई करने के साथ ही उनकी सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
12 अप्रैल को जारी पत्र पर नहीं दिया ध्यान
बीएसए कमल सिंह ने बताया कि शासन की मंशानुसार बिना मान्यता के जिले में कोई भी स्कूल संचालित नहीं हो सकेगा। उन्होंने बताया कि 12 अप्रैल को खंड शिक्षाधिकारियों को इस संबंध में पत्र जारी किया गया था। इसमें बिना मान्यता के संचालित स्कूलों पर कार्रवाई के निर्देश देते हुए सूची उपलब्ध कराने को कहा गया था।
विज्ञापन

देना होगा एक लाख का जुर्माना
बीएसए कमल सिंह ने बताया कि शासन बिना मान्यता के स्कूलों को लेकर सख्त है। स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि यदि कोई स्कूल बिना मान्यता के संचालित होते पाया जाता है तो उस पर कार्रवाई करते हुए एक लाख का जुर्माना वसूला जाए।
बिना मान्यता के संचालित स्कूलों को बंद कराने के लिए बड़ा अभियान चलेगा। शासन की मंशा के अनुसार खंड शिक्षाधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। एक सप्ताह के अंदर सूची मांगी गई है। सूची मिलते ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

कमल सिंह बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें