फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सहकारी समितियों से जुड़ेंगे 20 हजार सदस्य

Wed, 10 Sep 2025 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो04सोरोंजी ​स्थित क्षेत्रीय सहकारी समिति। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। सहकारी समितियों की हालत सुधारने के लिए सहकारिता से समृद्धि अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सहकारी समितियों में 20 हजार नए सदस्य जोड़े जाएंगे। समिति क्षेत्र में रहने वाले लोग सदस्य के लिए पात्र होंगे। दो साल बाद यह सदस्यता अभियान चलेगा।जिले में 36 सहकारी समितियों का संचालन होता है। इनकी हालत सुधारने के लिए सहकारिता से समृद्धि की ओर अभियान शुरू किया गया। अभियान के तहत र्ष-2023 में समितियों से नए सदस्य जोड़ने की योजना बनाई गई थी। समितियों से 10800 नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। सदस्य बनने के लिए ग्रामीणों में खासा उत्साह रहा। नतीजा इस दौरान 13060 नए सदस्य जुड़े और इससे तब समितियों की आय में 30 लाख रुपये से अधिक की वृद्धि हुई।सदस्य संख्या बढ़कर 33 हजार पहुंच गई। अब फिर से नए सदस्य बनाने के लिए एक माह का सदस्यता अभियान 12 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। इस अभियान में 20 हजार नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सदस्य बनने के लिए 31 रुपये का शुल्क भी निर्धारित किया गया है। इसके साथ 100 रुपये के दो शेयर भी खरीदने होंगे। समिति क्षेत्र में रहने वाले किसान, मजदूर सभी इसके लिए पात्र होंगे। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता महेंद्र सिंह का कहना है कि समितियों में नए सदस्य जोड़ने के लिए 12 सितंबर से अभियान शुरू होगा। अभियान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सदस्य बनने के लिए समिति के दो शेयर खरीदने होंगे।
विज्ञापन

सदस्य बनने का यह होगा लाभ :
समिति सदस्य केसीसी से पशुपालन, डेयरी पालन, मत्स्य पालन के लिए ले सकेंगे ऋण, समिति से उर्वरक खरीद को मिलेगी पासबुक,समिति सदस्य को प्राथमिकता से दी जाएगी खाद,समिति की चुनाव प्रक्रिया में ले सकेंगे हिस्सा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें