पूरे माह का यह कोटा तय करने के बाद यह पंप की जिम्मेदारी है कि वह इसे पूरे माह चलाए या तत्काल खत्म कर दे। हालांकि, कंपनियों और प्रशासन ने पंप संचालकों से कहा है कि ड्रम और कैन में डीजल नहीं दिया जाए। देहात के कई पंपों ने ड्रमों में डीजल भरकर दिया है, जिससे उनका कोटा पहले ही खत्म हो गया। इसी वजह से किल्लत नजर आ रही है।
नायरा के दाम बढ़ने से खरीदने पहुंचे लोग
निजी कंपनी नायरा की ओर से सामान्य पेट्रोल के रेट पांच रुपये बढ़ाने के बाद सरकारी तेल कंपनियां के दाम बढ़ने की चिंता लोगों में है। इसी वजह से उन्होंने वाहनों में टंकियों को फुल कराना शुरू कर दिया। जो कार चालक एक हजार का पेट्रोल ले रहे थे, वह टंकी फुल कराने पहुंच गए। इससे तीन गुना तक मांग बढ़ गई। पंप पर पहुंचे ग्राहक अशफाक अहमद ने कहा कि सरकारी कंपनियों के रेट बढ़ने के डर से वह टंकी फुल करा रहे हैं।
पंपों पर दिया प्रीमियम पेट्रोल
बृहस्पतिवार को हरीपर्वत क्षेत्र स्थित पंप पर शाम को प्रीमियम पेट्रोल दिया गया तो लोगों ने सामान्य पेट्रोल मांगा। इस पर कर्मचारियों ने बताया कि टैंकर नहीं आया है। शाम तक पहुंचने वाला है। तब तक प्रीमियम पेट्रोल ही दिया जाएगा। पंप संचालक मुशर्रफ ने बताया कि थोड़ी देर के लिए ऑटोमेशन की समस्या आई थी। आपूर्ति सामान्य है। साईं का तकिया स्थित पंप पर कर्मचारी वाहनों में प्रीमियम पेट्रोल पंप ही भर रहे थे।
ये भी पढ़ें-
रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा: ट्रेन और प्लेटफाॅर्म के बीच में फंसा एयरफोर्स जवान, चीखते लोग; देखें वीडियो