फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से यात्रियों को हो सकती है दिक्कतें

विज्ञापन
कासगंज डिपो में खड़ी बसें - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। यदि आप आज से शादी समारोह के लिए या अन्य किसी कारण से रोडवेज के सहारे सफर करने की तैयारी कर रहे हैं तो सोच विचार कर अपना कार्यक्रम बनाएं। रविवार से 14 फरवरी तक के लिए 20 बसें चुनाव ड्यूटी पर जा रही हैं। ऐसे में यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव का पहला चरण 10 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। चुनाव के लिए जिला से होमगार्डस और पुलिस के जवान भेजे जाएंगे। 12 बसें होमगार्डस को लेकर गाजियाबाद जाएंगी। इसके बाद ये बसें होमगार्डस को लेकर दूसरे चरण में सहारनपुर में होने वाले चुनाव के लिए रवाना हो जाएंगी। जबकि आठ बसें पहले चरण के चुनाव के लिए पुलिस के जवानों को लेकर मुजफ्फरनगर चली जाएंगी। डिपो के पास पहले से ही बसों की काफी कमी है। रोडवेज की अपनी 62 बसें और अनुबंधित 22 बसें हैं। रोडवेज की 10 बसें खराब पड़ी हैं। वहीं, आठ बसें अर्धसैनिक बलों के लिए पहले ही भेजी जा चुकी हैं। ऐसे में यात्रियों के सफर के लिए मात्र 46 बसें ही डिपो के पास रह जाएंगी। इसके कारण यात्रियों को आवागमन के लिए बसों का इंतजार करना पड़ सकता है।
चुनाव ड्यूटी में बसों के जाने के बाद भी यात्रियों को दिक्कतें नहीं होने दी जाएंगी। बसों के फेेरे बढ़ाकर यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा। - ब्रजेश कुमार, बस संचालन प्रभारी कासगंज डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें