फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉर्च्यूनर कार से बरामद हुई 2.11 क्विंटल अफीम पोस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सहावर(कासगंज)। थाना पुलिस ने सोरों रोड पर एक आम के बाग से फॉर्च्यूनर गाड़ी में 2.11 क्विंटल अफीम पोस्त बरामद की है। बरामद अफीम पोस्त की कीमत चार लाख रुपये आंकी जा रही है। आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने कार, एक बाइक सहित ड्राइविंग लाइसेंस और मोबाइल बरामद किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। मोबाइल और गाड़ी के रजिस्ट्रेशन के माध्यम से डाटा खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को सोरों-सहावर रोड पर थाना प्रभारी राजेश मीणा पुलिसबल के साथ गश्त पर थे। तभी एक आम के बाग में कार खड़ी दिखाई दी। कार सवार लोग अपाचे बाइक से पहुंचे लोगों से बातचीत कर रहे थे। पुलिस को देख सभी फरार हो गए। इनकी संख्या 3-4 बताई गई है। पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली उसकी डिग्गी में अफीम पोस्त की गोलियां रखी मिलीं। सफेद रंग की कार लखनऊ के रजिस्ट्रेशन की थी। बरामद ड्राइविंग लाइसेंस पंजाब राज्य के प्रेमपाल सिंह पुत्र मुख्तयार सिंह निवासी, सैदपुर, समाना, पटियाला का है। पुलिस को एप्पल कंपनी का मोबाइल भी मिला है। पुलिस ने कार, अफीम पोस्त व अन्य सामान जब्त कर जांच शुरू कर दी है। अपाचे बाइक पर जिला का रजिस्ट्रेशन नंबर है। पुलिस बाइक संख्या के आधार पर स्वामी की तलाश कर रही है। सर्विलांस टीम भी सक्रिय की गई हैं। एसपी मनोज कुमार सोनकर एवं एएसपी आदित्य प्रकाश वर्मा ने सहावर पुलिस की सराहना करते पूरे मामले के खुलासे के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें