फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: त्योहार से पहले सक्रिय मिलावटखोर...198 किलो सरसों का तेल जब्त, दूध-खोआ के लिए नमूने

Mon, 13 Oct 2025 01:25 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा किला स्टेशन के गेट के पास 1540 किलो नकली खोआ बरामद किया था। ये ठंडा था, इसे शीतगृह से लाया गया था। इसे पार्सल के जरिये जयपुर भेजा जाना था।
विज्ञापन
तेल मिल पर जांच करती टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने दिगनेर स्थित तेल मिल पर छापा मारा। यहां मिलावट की आशंका पर 198 किलो सरसों का तेल जब्त किया। टीम ने अन्य प्रतिष्ठानों से दूध, खोआ समेत अन्य खाद्य सामग्री के 7 नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेज दिए हैं।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त खाद्य महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि टीम ने दिगनेर स्थित मां कैला देवी ट्रेडर्स पर छापा मारकर जांच की। यहां ड्रम में सरसों का तेल भरा हुआ था। प्रारंभिक जांच में इसमें मिलावट की आशंका मिलने पर इसे जब्त कर लिया है। इसकी कीमत 30 हजार रुपये है। जांच के लिए नमूना भी ले लिया है। इसके अलावा खोआ, छैना की मिठाई, बर्फी के 7 नमूने भी लिए हैं। रिपोर्ट फेल होने पर कानूनी कार्रवाई होगी।

 
विज्ञापन

शीतगृहों में जमा कर दूसरे राज्यों में खपा रहे नकली खोआ
शनिवार को आगरा किला स्टेशन के गेट के पास 1540 किलो नकली खोआ बरामद किया था। ये ठंडा था, इसे शीतगृह से लाया गया था। इसे पार्सल के जरिये जयपुर भेजा जाना था। एफएसडीए के अधिकारियों की प्रारंभिक जांच में पता चला कि शीतगृहों में नकली-मिलावटी खोआ जमा कर उसे प्रदेश समेत अन्य राज्यों में खपाया जा रहा है। 

सहायक आयुक्त खाद्य महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि शीतगृहों में मिलावटी-नकली खोआ रखकर त्योहारों पर खपाने की आशंका है। इसके लिए जांच शुरू कर दी है। मुखबिर से भी पूछताछ की जा रही है। आगरा किला के आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी दिखवाए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें-UP: बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गैंगस्टर फरार...पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा था, पैर में लगी थी गोली

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें