फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से जांच को आई टीम, ऑपरेशन अधिकारी पहुंचे गांव-गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ग्राहक सेवा केंद्र पर हुए बड़े घोटाले की जांच दिल्ली स्टेट बैंक मुख्यालय ने सरकार से अधिकृत जीरो मास कंपनी को भी सौंपी है। कंपनी के ऑपरेशन अधिकारी ने टीम के साथ जांच की। गांव गांव पहुंच ग्रामीणों के बयान दर्ज किए और भारतीय स्टेट बैंक की कृषि विकास शाखा के दस्तावेज बैंक से जुटाए हैं। टीम खाताधारकों की संख्या और धनराशि खंगाल रही है।
विज्ञापन

ओरियल कंपनी ग्राहक सेवा केंद्र घोटाले में प्रथम दृष्टया दोषी मानी गई है। इसलिए जांच भारत सरकार की अधिकृत कंपनी जीरो मास के ऑपरेशन अधिकारी शैलेंद्र सिंह को सौंपी गई है। ऑपरेशन अधिकारी शुक्रवार सुबह गांव न्यौली, गोरहा, होडलपुर, बहादुरनगर सहित कई गांव में पहुंचे। जहां उन्होंने उपभोक्ताओं से पूछताछ की और उनके लिखित बयान दर्ज किए। टीम खातों की संख्या खंगाल रही है। ऑपरेशन अधिकारी ने प्रथम दृष्टया पाया कि लाखों रुपये की जालसाजी योजनाबद्ध तरीके से की गई। आरोपी ने खाताधारक के खाते में धनराशि जमा न कर उसका दुरुपयोग कर लिया जो खातों में धनराशि जमा थी उसे फर्जी फिंगर प्रिंट के माध्यम से जालसाजी करके निकाल ली। टीम ने प्राथमिक जांच रिपोर्ट भारतीय स्टेट बैंक आगरा के महाप्रबंधक को भी भेजी है। संस्तुति की है कि सबसे पहले केंद्र संचालक का सिक्योरिटी खाता सीज किया जाए।
महाप्रबंधक लगातार ले रहे जानकारी
कासगंज। भारतीय स्टेट बैंक आगरा के महाप्रबंधक घोटाले की जानकारी लगातार ले रहे हैं। उन्होंने ऑपरेशन अधिकारी शैलेंद्र सिंह से फोन द्वारा दिनभर की प्रगति जानी है। निर्देश दिए हैं कि जांच जल्द से जल्द पूरी करें। बैंक से जो सहयोग चाहिए तो बताएं। बैंक प्रबंधक के साथ उपभोक्ताओं के गांव में पहुंच जानकारी जुटाएं।
विज्ञापन

- जांच शुरू की है। प्रारंभिक जांच में लग रहा है कि घोटाला बड़ा है। जल्द ही जांच पूरी करने का प्रयास है। ग्राहक सेवा केंद्र के सभी दस्तावेज देखे जा रहे हैं। शैलेंद्र सिंह, ऑपरेशन अधिकारी, जांच टीम।
ओरियल कंपनी से जवाब तलब किया है। पूछा गया है कि सिक्योरिटी खाते में केंद्र संचालक की कितनी धनराशि जमा है। कितने उपभोक्ताओं के खाते संचालित हैं और कितने बंद हैं। महेश प्रकाश, एलडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें