फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल ने बेची 35 हजार क्विंटल चीनी, जल्द होगी भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। न्यौली चीनी मिल जल्द ही गन्ना किसानों का और भुगतान करेगी। मिल ने अब तक 35 हजार क्विंटल चीनी बिक्री कर दी है। शीघ्र किसानों के खातों में धनराशि भेजी जाएगी। प्रशासन ने चीनी मिल को चीनी बिक्री की छूट दी है।
विज्ञापन

खराबी के चलते चीनी मिल इस वर्ष गन्ना खरीद के लक्ष्य से कोसो दूर रही। ऐसे में मिल चीनी बिक्री से मिलने वाली धनराशि धीमे धीमे गन्ना किसानों के खातों में भेजी जा रही है। अब तक चीनी बिक्री की अनुमति प्रशासन देता था लेकिन अब प्रशासन ने मिल को छूट दे दी है कि वह चीनी बिक्री के लिए पूरी तरह स्वतंत्र है। प्रशासन ने मिल प्रबंधन को निर्देश दिए हैं कि चीनी बेचकर गन्ना किसानों के खातों में समय से भुगतान करते रहे। इस काम में ढिलाई न बरतें। चीनी बिक्री से मिलने वाली धनराशि में से 80 प्रतिशत धनराशि किसानों के खातों में भेजना अनिवार्य कर दिया गया है। अब तक चीनी मिल 35 हजार क्विंटल चीनी बेचकर 10 करोड़ 78 लाख रुपये का भुगतान किसानों को दे चुकी है।
विज्ञापन

आंकड़े की नजर से-
- 1 लाख क्विंटल चीनी मिल ने की तैयार।
- 65 लाख क्विंटल चीनी मिल के पास शेष।
- 85 लाख क्विंटल गन्ना खरीद का तय किया गया था लक्ष्य।
वर्जन-
- चीनी मिल पर बिक्री के लिए कोई प्रतिबंध नहीं है। शर्त यह है कि चीनी मिल बिक्री के साथ ही गन्ना किसानों का भुगतान समय से करती रहे।
- ओमप्रकाश यादव, जिला गन्ना अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें