फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवारों से मारपीट, नकदी-जेवर लूटने का आरोप

विज्ञापन
लूट के लिए पहुंचे बदमाश - फोटो : demo
विज्ञापन
बरनाहल (मैनपुरी)। क्षेत्र में कुछ लोगों ने सोमवार की रात लगुन चढ़ाकर कार से लौट रहे परिवार से मारपीट की। इसके बाद नकदी और जेवर लूट लिए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित ने पांच के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


इटावा के जसवंतनगर थाना क्षेत्र के गांव पुलनगरिया निवासी शिवनारायण की पुत्री पिंकी की लगुन सोमवार रात बरनाहल क्षेत्र के गांव गढ़िया बनिगवां निवासी रामधन के पुत्र योगेंद्र के लिए आई थी। तिलक समारोह की रस्म पूरी करने के बाद सभी लोग गांव लौट रहे थे। एक कार में पिंकी की भाभी सिम्मी पत्नी सौरभ कुमार निवासी पुलनगरिया, बहन पूजा पत्नी पवन कुमार निवासी इटावा, दूसरी कार में पिंकी का भाई सौरभ, गौरव पुत्र शिवनारायण बैठे थे।

कार सवार जब कसौली के पास देसी शराब के ठेका के सामने पहुंचे। आरोप है कि तभी वहां पहले से मौजूद लोगों ने दोनों कारों को रोक लिया और कार सवारों को पिटाई शुरू कर दी, जिसमें सौरभ को गंभीर चोटें आईं। वहीं, गौरव, सिम्मी, पूजा भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। महिलाओं से सोने की दो चेन, कानों की चार बाली, सोने की चार-चार चूड़ी लूट ली।
विज्ञापन


दूसरी कार से एक लाख रुपये लूट कर आरोपी भाग गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सौरभ को सैफई अस्पताल में भर्ती कराया है। गौरव, सिम्मी, पूजा को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। गौरव ने गांव नगला नरू, बरनाहल निवासी तीन नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने सभी घायलों का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें