फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई पीढ़ी के मध्य ब्रज संस्कृति को पहुंचाने के लिए प्रयास जरूरी : जितेंद्र

विज्ञापन
संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव जितेंद्र कुमार ने वृंदावन शोध संस्थान में भ्रमण किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। उप्र के संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव जितेंद्र कुमार ने वृंदावन शोध संस्थान में मंगलवार को भ्रमण किया। उन्होंने ब्रज संस्कृति संग्रहालय की विभिन्न वीथिकाओं, मुद्रित ग्रंथागार, हस्तलिखित ग्रंथागार, प्रेक्षागृह, शोधाश्रम, ग्रंथ संरक्षण एवं डिजिटाइजशन अनुभाग के साथ ही प्रदर्शनी कक्ष का अवलोकन किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ब्रज संस्कृति का महत्व व्यापक है। इसके विस्तार तथा नई पीढ़ी के मध्य संस्कृति को पहुंचाने के लिए प्रयास जरूरी हैं। डॉ. ब्रजभूषण चतुर्वेदी एवं डॉ. राजेश शर्मा ने उन्हें संस्थान के विभिन्न प्रकल्पों के विषय में जानकारी प्रदान की। निदेशक सतीश चंद्र दीक्षित ने उनका अभिनंदन किया।

डॉ. वाईपी सिंह, सुकुमार गोस्वामी, रजत शुुक्ला, प्रगति शर्मा, जयदेव डे, अशोक दीक्षित, रेखारानी, उमाशंकर पुरोहित, करवेंद्र सिंह, रमेशचंद्र, कृष्ण कुमार मिश्रा, गोपाल शरण शर्मा, अंकुर सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें