फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूमा मथुरा, नाच उठे लोग... हर तरफ जय हिंद का जयघोष

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। पुलवामा हमले के शहीदों की याद में आंसू बहाने वाले मथुरा के दिल में आज उस वक्त ठंडक पड़ी जब खबर आई कि वायुसेना ने पाकिस्तान में घुसकर सैकड़ों आतंकियों को ढेर कर दिया। सुनने भर से ही सीना चौड़ा हो गया। भारत माता के जयकारे लगाती नौजवानों की टोलियां सड़कों पर आ गईं। जय हिंद के जयघोष से गूंजने लगी मथुरा की कुंज गलियां। बाजार से लेकर घरों तक। स्कूल-कालेज से दफ्तरों तक। चर्चा तो बस वायुसेना द्वारा पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों पर किए गए हमले की ही रही।
विज्ञापन


अमर उजाला की टीम ने एयरफोर्स द्वारा पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों पर किए गए एयर स्ट्राइक के बाद शहर का माहौल जाना तो हर तरफ वायुसेना की जय-जयकार हो रही थी। चाहे होलीगेट पर चाय की दुकान हो या फिर कृष्णानगर में लगी जलेबी की ढकेल। हर कोई इस कार्रवाई पर गर्व महसूस कर रहा था। विनय पाठक ने कहा कि शहादत का बदला ले लिया गया। उन्होंने एयरफोर्स के शौर्य को सलाम किया। नईबस्ती में पटाखे छोड़ रहे और मिठाई बांट रहे शशांक, प्रदीप, रोहित, प्रभात ने कहा कि आज हमारे देश ने अपनी ताकत पूरे विश्व को दिखा दी है।

गोवर्धन चौराहे पर पान की दुकान पर खड़े राजू सैनी और प्रमोद चतुर्वेदी ने कहा कि पाकिस्तान पर इस तरह के स्ट्राइक होते रहने चाहिए। पाकिस्तान को करारा जवाब मिला है। नगर निगम में तो कर्मचारियों ने खूब जश्न मनाया। सभी ने इकट्ठा होकर एक दूसरे को मिठाई खिलाई। प्रकाश गुप्ता, कृष्णकांत गुप्ता, विनोद कुमार शर्मा, नागेंद्र कुलश्रेष्ठ, सुनीता और प्रेम चौधरी ने जश्न मनाया। वहीं कलक्ट्रेट परिसर में पहुंचने वाले कर्मचारियों ने एक दूसरे को बधाई दी। संगीता चतुर्वेदी, मनीषा सक्सेना, सरिता राजपूत, किशन गोपाल, शेर सिंह और दिनेश सक्सेना, सरस शर्मा, रघुवीर सिंह, विनोद सक्सेना ने कहा कि आज सेना ने पुलवामा हमले का बदला ले लिया है। इन सभी ने भारत माता के जयकारे भी लगाए। हर जगह जश्न का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें