फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेती में अनुभव और अनुसंधान का प्रयोग कर बनें उद्यमी

विज्ञापन
पंजाब का किसान
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के कृषि विज्ञान केंद्र में उत्थान: अ स्टार्टअप निर्माण के तहत किसान, युवा व महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि किस तरह अपने गांव, घर में उद्योग स्थापित करके दूसरों को भी रोजगार दिया जा सकता है।
विज्ञापन


जिला प्रशासन, अमर उजाला समाचार पत्र और चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के संयुक्त बैनर तले आयोजित महासम्मेलन का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी कपिल सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। उपस्थित किसान, युवा व महिलाओं को संबोधित करते हुए सीडीओ ने कहा कि खेती में अनुभव और अनुसंधान का प्रयोग करें तो किसान उद्यमी बन सकते हैं।

किसान तकनीक का सहारा लें, निश्चित तौर पर उनकी आमदनी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि शहर के लोग गांव में फार्म हाउस बना रहे हैं और गांव के लोग काम धंधे की तलाश में शहर की ओर दौड़ रहे हैं। उप कृषि निदेशक डीवी सिंह ने शासन की विभिन्न योजनाओं के बारे में किसानों को जानकारी दी। वहीं जिला कृषि अधिकारी गगनदीप सिंह ने कहा कि कोई समस्या हो तो किसान अधिकारियों, केवीके के वैज्ञानिकों की मदद बिना किसी संकोच के ले सकते हैं।
विज्ञापन


कार्यक्रम में लीड बैंक मैनेजर नेकराम ने उद्योग स्थापित करने के लिए लोन की जानकारी दी। वहीं अपर सांख्यिकी अधिकारी लघु उद्योग केंद्र गणेश चंद्र ने बताया कि लघु उद्योग केंद्र से लोन लेकर इच्छुक व्यक्ति अपना रोजगार कर सकते हैं। दुग्ध उत्पाद व थ्रेसर बनाने का कारखाना लगाने के लिए 25 लाख रुपये तक का लोन विभाग की ओर से सब्सिडी पर दिलाया जा रहा है। कार्यक्रम को प्रभारी खाद्य एवं प्रसंस्करण विवेक पाठक, जिला उद्यान अधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर पुष्प कुमार, परियोजना निदेशक आत्मा सतीश चंद्र पुड़ीर आदि ने उद्यमिता स्थापित करने के लिए उपस्थित लोगों को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें