फिरोजाबाद। फर्जी तरीके से बीएड करने वाले शिक्षकों की तलाश एक बार फिर से शुरू हो चुकी है। एसआईटी की नई सीडी आने के बाद शिक्षकों से सत्र 2004-05 बीएड के अभिलेख जमा कराने के निर्देश बीएसए ने दिए हैं।
एसआईटी के गई बीएड सत्र 2004-05 की जांच के दौरान करीब 154 शिक्षकों के बीएड प्रमाणपत्र फर्जी निकले थे। करीब एक वर्ष पूर्व शिक्षकों को नोटिस दिए थे।
मगर जांच ठंडे बस्ते में चली गई थी। एसआईटी ने दूसरी सूची बीएसए कार्यालय में भेजी है। बीएसए अरविंद कुमार पाठक ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों और शिक्षाधिकारी नगर क्षेत्र को जारी किए पत्र में बीएड सत्र 2004-05 में करने वाले शिक्षकों का विवरण निर्धारित प्रपत्र पर तत्काल जमा करें।
नई सीडी आने से शिक्षकों में खलबली मची हुई है। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि वे संबंधित शिक्षकों के अलावा यह प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराना होगा कि उक्त सूची के अलावा उनके कार्य क्षेत्र में अन्य कोई शिक्षक 2004-05 में बीएड करने वाला नहीं हैं।