फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटा होने पर हर्ष फायरिंग, पड़ोसी की गाय को लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फिरोजाबाद। मोहल्ला आनंदनगर ककरऊ में शुक्रवार को हर्ष फायरिंग के दौरान गोली पड़ोस में बंधी गाय के पेट में लग गई। गाय के गोली लगने के बाद मौके पर सीओ सिटी संजय वर्मा सहित काफी फोर्स पहुंच गया।

घायल गाय का उपचार कराने को डाक्टर पहुंच गए। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण गाय को मथुरा भेजा गया है। फायरिंग करने वाले फरार हो गए।


ककरऊ निवासी गौरव यादव के घर बेटे का जन्म हुआ तो गौरव ने खुशी में लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग करनी शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान एक गोली पड़ोसी सुनील कुमार की गाय के पेट में लग गई।
विज्ञापन


गाय के पेट में गोली लगते वह जमीन पर गिर गई। पशुपालक सुनील इसकी सूचना डायल 100 पर दी। गाय के गोली लगने की जानकारी मिलने पर डायल 100 की टीम के साथ सीओ सिटी संजय वर्मा, एसएचओ उत्तर नईम खान के ही साथ थाना पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे।

पुलिस फोर्स के पहुंचने से पूर्व ही गौरव के साथ उसके परिवार के सदस्य फरार हो गए। सीओ सिटी ने गाय के घायल होने की सूचना सीबीओ डा. प्रभंजन शुक्ला को दी।
विज्ञापन


सूचना पर पशु चिकित्सक मौके पर पहुंचे। उन्होंने गाय को मथुरा में वेटरनिटी कालेज में रेफर करने को कहा। इसके बाद सीओ सिटी संजय वर्मा ने गाय को मथुरा भेजा। सीओ सिटी ने कहा हर्ष फायरिंग के मामले में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें