फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक और डाकघरों में हड़ताल, 150 करोड़ का लेनदेन रहा प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फिरोजाबाद। केंद्रीय श्रम संगठनों, औद्योगिक फैडरेशन और कर्मचारी संगठनों के आव्हान पर दो दिवसीय हड़ताल मंगलवार से शुरू हुई। ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर बैंककर्मी भी हड़ताल पर रहे।

सरकार की मजदूर विरोधी नीति, निजीकरण और विलय के विरोध में ट्रेड यूनियनों ने हड़ताल रखी। सुबह से बैंकों पर लटके रहे ताले। बैंक अफसर और कर्मचारियों ने आगरा गेट स्थित ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स पर प्रदर्शन, नारेबाजी की।
विज्ञापन


आयकर विभाग के कर्मचारियों ने भी धरना दिया। श्रमिक संगठन सीटू के आह्वान पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी विकास भवन पर धरना दिया। डाकघरों में भी काम नहीं हुआ।
विज्ञापन


बैंकों की हड़ताल के चलते करीब 150 करोड़ का लेन-देन प्रभावित हुआ। एसबीआई मेन ब्रांच में क्लीयरेंस हाउस भी नहीं लगा। हड़ताल के चलते उपभोक्ताओं को बैरंग लौटना पड़ा। वहीं आयकर विभाग व डाकघरों में दो दिवसीय हड़ताल के चलते कामकाज ठप रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें