फिरोजाबाद। मुख्यमंत्री घोषणा के तहत कराए गए कार्यों की तीन फाइलें गुम हो गई हैं। इस मामले में नगर निगम ने एफआइआर दर्ज कराई। वित्तीय वर्ष 2014-15 में मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत करीब दो करोड़ के बजट से शहर में 14 स्थानों पर सड़क, नाली और खड़ंजा निर्माण का काम कराया था।
निर्माण कार्य पूरे होने के बावजूद अभी तक भुगतान नहीं हो सका है। ठेकेदार भुगतान के लिए नगर निगम के चक्कर काट रहे हैं। भुगतान से पूर्व डीएम नेहा शर्मा ने निर्माण कार्यों की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई है।
निर्माण विभाग के एक्सईएन विकास कुरील ने थाना उत्तर में एफआईआर दर्ज करा दी है। इधर निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर आरके मित्तल ने अपने स्तर से मामले की जांच शुरू कर दी है।
उन्होंने गुम हुई फाइलों का पता लगाने के निर्माण में विभाग के बाबुओं से पूछताछ की, इसके बावजूद अभी तक फाइलें नहीं मिली हैं।