एटा। राष्ट्रीय आहवान पर पुरानी पेंशन की मांग को लेकर अटेवा ने एक जनवरी को काला दिवस के रूप में मनाया। स्कूल कार्यालयों में काली पट्टी बांधकर पहुंचे शिक्षक कर्मचारियों ने शहीद पार्क में आयोजित बैठक में पेंशन बहाली का संकल्प दोहराया।
जिला संयेाजक डॉ नंदलाल निर्भय ने कहा कि पेंशन बहाली न होने तक संगठन एक जनवरी को काले दिवस के रूप में मनाता रहेगा। ज्ञानेंद्र पाल सिंह ने कहा कि यदि केंद्र सरकार पुरानी पेंशन बहाल नहीं करती है तो 2019 के चुनावों में इसका खामियाजा भुगतना होगा।
शिल्पी मिश्रा, राजू रामरतन, डॉ ओमेंद्र प्रताप, रवि शरद, डॉ अखिलेश आर्य ने भी संबोधित किया। अर्चना पचौरी, डॉ राजेश, ऋतुराज, विजय प्रताप, चंद्रवेश, महेंद्र यादव, बबलू मौर्या, खूबीराम, मयंक तिवारी, अंजलि सिंह, डॉ प्रिया शर्मा, रीना यादव आदि प्रमुख हैं।