फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस हजार रुपये के लिए डंडों से पीटकर की थी युवक की हत्या

विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
राया (मथुरा)। तीन दिन पूर्व गंगा नगला रोड पर लाठी-डंडों से पीटकर की गई ग्रामीण सप्पू की हत्या का खुलासा करते हुए राया पुलिस ने दो हत्यारोपियों को पकड़ा है। केवल 10 हजार रुपये के लिए सप्पू की हत्या की गई थी। हत्या में चार लोग शामिल थे।
विज्ञापन


गंगा नगला निवासी सप्पू पुत्र हरीशचंद का शव 17 दिसंबर को गांव से 100 मीटर दूरी पर ब्रजवासी कोल्ड स्टोर के पास मिला था। सप्पू घर से सब्जी लेने के लिए निकला था। मृतक के भाई नाहर सिंह ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। राया पुलिस ने गुरुवार गौंगा बगीची से गोपाल उर्फ सुशील गंगा नगला और सचिन गंगा नगला राया को पकड़ा लिया।

थाना प्रभारी हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि गोपाल ने सप्पू से 10 हजार रुपये उधार लिए थे। मांगने पर नहीं मिल पा रहे थे। 16 दिसंबर को गोपाल गांव के ही सचिन, भूरा और रतन के साथ बारात से लौट रहा था। रास्ते में ब्रजवासी कोल्ड स्टोर के पास सप्पू मिल गया। गोपाल और सप्पू में कहासुनी हो गई। चारों ने लाठी-डंडे से हमलाकर करके मौत के घाट उतार दिया। भागे हत्यारोपी भूरा निवासी बल्देव रोड और रतन निवासी परशुराम कालोनी राया की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें