फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब कारोबारी से 14 लाख की कर चोरी पकड़ी

विज्ञापन
liquor
विज्ञापन
कासगंज। आयकर विभाग अलीगढ़ एवं कासगंज की टीम ने संयुक्त रूप से हनौता रोड स्थित शराब कारोबारी के ठेके का सर्वेक्षण किया। सर्वेक्षण में 14 लाख रुपये की कर चोरी का मामला पकड़ लिया। टीम ने अनुज्ञापी से कर चोरी की धनराशि का चेक जमा करा लिया है।
विज्ञापन

हनौता रोड पर मीना कुमारी अनुुज्ञापी के नाम से ठेका संचालित है। आयकर विभाग की टीम को आयकर चोरी की सूचना मिली। सूचना पर विभाग की अलीगढ़ एवं कासगंज की टीम ने पुलिस बल के साथ दुकान के सर्वेक्षण किया। टीम नेे दुकान के बिल आदि बारीकी से जांच की। सर्वे के दौरान पाया गया कि अनुज्ञापी ने 14 लाख से अधिक का टीसीएस(टैक्स कलक्टेड एट सोर्श ) काटा लेकिन इस टैक्स को विभाग के पास जमा नहीं किया। मामले को टीम ने गंभीरता से लिया। टीम में अलीगढ़ के आयकर अधिकारी टीडीएस चतर सिंह पाल, आयकर अधिकारी कासगंज सोहन लाल के अलावा अलीगढ़ की टीम के आयकर निरीक्षक रंजीत शर्मा, कार्यालय अधीक्षक अरविंद कुुमार आदि मौजूद रहे। आयकर अधिकारी कासगंज ने बताया कि टीडीएस एवं टीसीएस की चोरी करने वालों पर विभाग की पैनी नजर है। ऐसे लोगों की जांच कराकर विभाग कार्रवाई करेगा। उन्होंने बताया कि शराब की थोक बिक्री पर एक प्रतिशत कर संग्रहण का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें