फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडीएफ घोषित 41 गांवों की हकीकत देखने आएगी केंद्रीय टीम

विज्ञापन
कई जगहों पर नहीं मिला शौचालयों का निर्माण और प्रयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद। प्रशासन द्वारा ओडीएफ घोषित किए गए गांवों की हकीकत जानने के लिए शीघ्र ही केंद्रीय टीम दस्तक देगी। जानकारी होने के साथ ही इन गांवों में विशेष अभियान चलाकर स्वच्छता से जुडे़ क्रियाकलापों को पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रीय वार्षिक ग्रामीण स्वच्छता सर्वेक्षण कार्यक्रम के तहत जिले में ओडीएफ घोषित हो चुके ग्रामों में सामुदायिक एवं व्यक्तिगत शौचालयों की उपलब्धता सहित अन्य बिंदुओं की जांच शीघ्र ही केंद्रीय टीम करेगी। इस संबंध में प्रदेश के अपर मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने इसकी जानकारी जिला प्रशासन को दे दी है।

अपर मुख्य सचिव का पत्र आने के बाद ओडीएफ घोषित किए अरांव ब्लाक के छह, एका के दो, फिरोजाबाद के सात, हाथवंत के तीन, जसराना आठ, मदनपुर के चार, नारखी में एक, शिकोहाबाद में चार एवं टूंडला में पांच गांवों का टीम सत्यापन करेगी।
विज्ञापन


केंद्रीय टीम के आगमन को लेकर जिला प्रशासन को संबंधित ग्रामों में स्वच्छता अभियान से जुड़ीं व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने को कहा है। संबधित ब्लाक के बीडीओ एवं एडीओ पंचायत के साथ स्वच्छता प्रेरकों व डीसी से कहा कि वह खुद गांवों में जाकर जांच पड़ताल कर लें।
विज्ञापन


ताकि ओडीएफ गांवों की स्थिति ठीक मिलनी चाहिए। टीम के आने से पूर्व पंचायती राज विभाग की स्वच्छता टीमों का इसी ओर ध्यान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें