फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेलर की दुकान में विस्फोट, क्षेत्र में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अलीगंज रोड कुसाडी स्थित टेलर की दुकान में हुए अचानक धमाके में मकान की दीवार टूट गई। साथ ही चपेट में आकर टेलर युवक भी गंभीर रूप से झुलस गया। जिसे जिला अस्पताल से चिकित्सकों ने गंभीर बताकर आगरा रेफर कर दिया। वहीं हादसे की जानकारी पाकर एसएसपी आशीष तिवारी, एएसपी संजय कुमार सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। धमाके के बाद क्षेत्र में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन


थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव कुसाडी निवासी रवेंद्र पुत्र साहब सिंह गांव के ही प्रधान नाथूराम की दुकान में किराए पर टेलर की दुकान का काम करता है। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे वह दुकान में मौजूद था। उसी समय अचानक दुकान के अंदर तेज आवाज के साथ धमाका हुआ। धमाका होने के साथ ही मकान की दीवार टूटकर गिर गई। साथ ही दुकान में रखा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गई।

इतना ही नहीं धमाके के साथ लगी आग की चपेट में आकर टेलर युवक रवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। अचानक हुई तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। लोग भागते हुए मौके पर पहुंच गए और घटना से पुलिस को अवगत कराया। सूचना पाकर एसएसपी आशीष तिवारी, एएसपी संजय कुमार सहित अन्य पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल हो जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने युवक को गंभीर बता आगरा रेफर कर दिया।
विज्ञापन


एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि बीडीडीएस और एटीएस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। अभी बारूद से ही धमाका होने की बात सामने आ रही है। हालांकि टीम अभी जांच करने के बाद पूरी तरह से स्थिति स्पष्ट कर पाएगी। वहीं घायल युवक गंभीर है। वह बोल नहीं पा रहा है। उससे बात होने और टीम की रिपोर्ट आने पर ही पूरी स्थित साफ होगी।

पहले भी हो चुके है धमाके
एटा। कुसाडी गांव में हुए धमाके से पहले बागवाला क्षेत्र के गांव कंसुरी में आतिशबाजी बनाने वाले के घर धमाका हो चुका है। धमाका इतना तेज था कि मकान ही ध्वस्त हो गया था, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई थी। शहर के बूरामंडी में हुए धमाके में एक बालक की मौत हो चुकी है। वहीं शहर में होलीगेट मोहल्ले में भी तेज धमाका होने की घटना हो चुकी है। इसके अलावा शहर के शांती नगर में भी रिक्शा से दबकर एक देशी बंब का धमाका होने की घटना हो चुकी है।

मौके पर पहुंची टीम ने जुटाए सबूत
एटा। टेलर की दुकान में हुए विस्फोट के बाद आगरा और अलीगढ़ से बीडीडीएस और एटीएस टीम के सदस्य गांव कुसाडी पहुंची। जहां टीम के लोगों ने वैज्ञानिक पद्धति पर घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए है। टीम धमाका होने वाली दीवारों से सीमेंट आदि लेते हुए घटना स्थल की वीडियोग्राफी की है। पुलिस केे साथ मिलकर विस्फोट किससे हुआ है। इसका टीम पता लगा रही है। हालांकि अभी तक विस्फोट पटाखे की बारूद से होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें