फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस की टक्कर से बालक की मोत

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज।सोरों क्षेत्र के ग्राम स्यारपुर में घर के बाहर खेल रहे बालक को एंबुलेंस ने टक्कर मार दी। हादसे में बालक रूप से गंभीर घायल हो गया और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


गांव निवासी मुन्नालाल यादव का पुत्र अखिलेश यादव (10) अपने घर के बाहर खेल रहा था। तभी तेज रफ्तार से आ रही एंबुलेंस ने बालक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने एंबुलेंस को रोक लिया और चालक को पकड़ लिया। परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

गंभीर हालत में परिजन बालक को लेकर सोरों के अस्पताल लेकर दौड़े लेकिन रास्ते में ही बालक ने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने बालक को मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। मामले की जानकारी पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि बालक अखिलेश अपनी चार बहनों के बीच अकेला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें