फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनक नंदनी ने किया गौरी पूजन

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर चल रहे रामलीला मंचन में जनक नंदनी ने सखियों संग गौरी पूजन किया। पुष्प वाटिका लीला देखने को परिसर में भक्तों की भीड़ नजर आई। मंगलवार को धनुष यज्ञ व परशुराम लक्ष्मण संवाद की लीला होगी।
विज्ञापन


मुनि विश्वामित्र की आज्ञा से श्री राम व लक्ष्मण मिथिला नगर में भ्रमण को निकले तो अटारियों पर बैठी अष्ट सखियों ने उनके रूप को निहार कर प्रशंसा की। श्रीराम व लक्ष्मण ने वाटिका पर पहुंचकर माली से गुरु पूजा के लिए पुष्प चुनने की आज्ञा ली। दूसरी ओर जानकी जी अपनी सखियों के साथ माता सुनयना की आज्ञा से गौरी पूजन के लिए आईं।

उन्हें देखकर श्रीराम ने भ्राता लक्ष्मण को बताया कि यही जनक नंदनी हैं जिनके निमित्त ही धनुष यज्ञ हो रहा है। इसीलिए यह पूजन को आई है। जानकी जी श्रीराम के दर्शन कर नेत्र बंद कर लेती हैं। बाद में सखी के कहने पर पुन: नेत्र खोलने पर संकोच व लज्जा के साथ प्रभु राम के स्वरूप को निहारती हैं, दोनों के नेत्र एक दूसरे से मिलते हैं।
विज्ञापन


प्रसाद व्यवस्था चौधरी दीनानाथ व नरेंद्र कुमार अग्रवाल द्वारा की गई। लीला में गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, सोहन लाल कातिब, सभापति जयंती प्रसाद अग्रवाल, जुगलकिशोर अग्रवाल, नंदकिशोर अग्रवाल, मूलचंद गर्ग, प्रदीप कुमार सराफ, शैलेश अग्रवाल, मनीष गर्ग, अमित हकीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें