आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की वाइरोलॉजी लैब में स्वाइन फ्लू की जांच की सुविधा है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी प्राइवेट लैब को नोटिस देकर मरीज की पुष्टि होने पर रिपोर्ट करने के निर्देश दिए हैं। ऐसा न करने वालों पर विभाग कार्रवाई करेगा।
इन्फ्लूएंजा ए एच1एन1 के मामलों की मानीटरिंग डिप्टी सीएमओ डा. अंशुल पारीक और एपीडेमियोलोजिस्ट डा. प्रियंका सिंह करेंगी। किसी भी संदिग्ध मरीज की सूचना पर टीम इनके नमूना लेकर एसएन की लैब में जांच कराएगी। एसएन में ही आइसोलेशन वार्ड में मरीजों को भर्ती किया जाएगा। सीएमओ डॉ. मुकेश वत्स का कहना है कि स्वाइन फ्लू को अभी यहां कोई खतरा नहीं है। एहतियातन लोगों को जागरूक करते हुए व्यवस्थाएं की गई हैं।
ये बरतें सावधानी:
- खांसते-छींकते वक्त रुमाल मुंह पर लगाएं
- भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें
- खांसी-छींक वाले के रुमाल के संपर्क में न आएं
- बुखार, बदन दर्द, खांसी-जुकाम पर डाक्टर को दिखाएं